कोहरे से हुई 2018 की शुरुआत, जीरो विजिबिलिटी के कारण 91 ट्रेनें प्रभावित

दिल्ली और आसपास के इलाकों में नए साल का स्वागत घने कोहरे के साथ हुआ है। घने कोहरे के कारण पांच घरेलू और सात अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का समय प्रभावित हुआ, जबकि एक फ्लाइट को रद्द करना पड़ा है। 
कोहरे से हुई 2018 की शुरुआत, जीरो विजिबिलिटी के कारण 91 ट्रेनें प्रभावितदिल्ली समेत पूरा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र कोहरे की चादर से ढक गया है। इसके कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। कोहरे की वजह से 56 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, 20 का समय परिवर्तित करना पड़ा, जबकि 15 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। इस तरह कुल 91 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

पिछले दो दिन से दिल्ली-एनसीआर में जबरदस्त ठंड बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजधानी में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं एयरपोर्ट रनवे पर भी विजिबिलिटी 100 मीटर से कम हो गई है।

 
Back to top button