कुछ ऐसे, हवा में उड़कर बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर में जा घुसी कार
नई दिल्ली: आपने फिल्मों में तो कारों को उड़ कर घर में घुसते देखा होगा, लेकिन ऐसी ही एक सच्ची घटना सामने आई है अमेरिका के कैलिफोर्निया में. यहां एक कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उड़ी और डेंटिस्ट ऑफिस के दूसरे फ्लोर में जा घुसी. ये फोटो लोकल फायर डिपार्टमेंट ने ली है.
जिसमें देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की सिडान कार बिल्डिंग में घुस गई. सेंता एना पुलिस डिपार्टमेंट ने बताया कि सफेद रंग की सेडान कार आधी बाहर और आधी अंदर हालत में लटकी हुई थी. अमेरिकी फायर डिपार्टमेंट के अनुसार कार डिवाइडर से टकराई और हवा में उड़कर दूसरी मंजिल पर पहुंच गई.
OCFA on scene in SANTA ANA of a vehicle into a building. One person still trapped inside the vehicle. pic.twitter.com/sWmtovu0Kd
— OCFA (@OCFireAuthority) January 14, 2018
ऑरेंज काउंटी फायर डिपार्टमेंट के अनुसार बताया गया कि उन्हें सुबह एक फोन आया था, जिसमें उन्हें सूचना दी गई कि बताया सुबह 5.30 बजे कैलिफोर्निया के सेंता एना में एक कार क्रेश हो गई है. यह भी बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे, जिनमें से एक को बाहर निकाल लिया गया और एक को बहुत कोशिशों के बाद बाहर निकाला गया.





