फ्लोरिडा: कमजोर हुआ इरमा तूफान, लेकिन खतरा अभी बरकरार

मियामी: फ्लोरिडा कीज में तबाही मचाने के बाद इरमा तूफान फ्लोरिडा की मुख्यभूमि तक पहुंच गया है. इस तूफान की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित होने से करोड़ों लोग अंधेरे का सामना कर रहे हैं. घरों में भी पानी घुस गया है. फ्लोरीडा के उत्तर-पश्चिमी तट पर पहुंचने के बाद चक्रवात इरमा कमजोर होकर कैटेगरी 1 श्रेणी का बन गया और फ्लोरिडा के उत्तरपश्चिम तट की तरफ जा कर रहा है. तूफान भले ही कमजोर हो गया है लेकिन कहा जा रहा है कि खतरा अभी टला नहीं है. फ्लोरिडा के बड़े हिस्सों में तटीय बाढ़ की चेतावनी अब भी प्रभावी है.इरमा तूफान

ऐसी उम्मीद थी कि इरमा आज सुबह बड़ी आबादी वाले टम्पा-सेंट पींटर्सबर्ग में बेहद कमजोर स्थिति में पहुंचेगा. इरमा फ्लोरिडा में श्रेणी चार के चक्रवात के रूप में पहुंचा था लेकिन कीज से गुजरने के बाद इरमा श्रेणी दो के तूफान के रूप में कमजोर हो गया, जिसके बाद वो उत्तर-पश्चिमी तट पर कैटेगरी 1 श्रेणी का बन गया.

भूकंप से दक्षिणी मैक्सिको में, 90 तक पहुंची मरने वालों की संख्या

इस तूफान के कारण 177 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. स्थानीय समय के अनुसार रात के दो बजे हवा की रफ्तार घटकर करीब 85 मील प्रति घंटा हो गई और अनुमान है कि यह आज उत्तरी फ्लोरीडा या दक्षिणी जॉर्जिया पहुंचने पर उष्णकटिबंधीय तूफान में बदल जाएगा.

गवर्नर स्कॉट ने कहा, “फ्लोरिडा में सभी लोगों के लिए प्रार्थना करें.” यहां 1,60,000 से ज्यादा लोग राज्य के शिविरों में इरमा के जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं. फ्लोरिडा में अब तक किसी की मौत की खबर की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है. कैरिबियाई द्वीप में इस भयानक तूफान से 24 लोगों की मौत हो चुकी है.

Back to top button