नाइजर में बाढ़ का कहर, अब तक 22 लोगों की मौत, हजारों बेघर

भारी बारिश के बाद नाइजर में बाढ़ की स्थिति पैदा हो होने से अब तक 22 लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं. मानवीय कार्य के लिए नाइजर के मंत्री लाउआन मगादजी ने कल देर रात सरकारी टीवी चैनल को बताया कि छह अगस्त तक 49,845 लोग प्रभावित हुए हैं. और हमें अब तक 22 लोगों के मरने की दुखद खबर भी मिली है. 
3 हजार घर हुए बर्बाद
मंत्री ने बताया कि बाढ़ की वजह से 3,000 घर बर्बाद हो गए हैं और 4,000 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गए हैं. पीने के पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है.
मरादी और दीफा सबसे ज्यादा प्रभावित
…तो क्या वीजा खत्म होने पर भी अमेरिका में रुके हैं 21 हजार भारतीय नागरिक
अधिकारियों के मुताबिक, मरादी और दीफा का दक्षिणी क्षेत्र बाढ़ से बेहद प्रभावित है. उन्होंने बताया कि सरकार पहले से ही खाद्य पदार्थ, कपड़े और मच्छरदानी का वितरण कर रही है.





