यूपी में बाढ़ का कहर जारी, सीएम योगी से दौरा कर लोगों से…

उत्तर प्रदेश के साथ ही पर्वतीय प्रदेशों में बीते दिनों लगातार वर्षा तथा पहाड़ के उफान पर होने से उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर है। अब भले ही मौसम साफ है, लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समस्या बढ़ती जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के बाढ़ की चपेट में आने वाले 21 जिलों को लेकर बेहद संवेदनशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराजगंज के साथ ही गोरखपुर में भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से वार्ता करेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ित परिवारों के साथ है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी प्रभावित परिवारों को युद्धस्तर पर राहत सामग्री वितरित की जाए। इसके साथ ही साथ ही राहत एवं बचाव कार्य के लिए नाव एवं मोटर बोट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाए। अलावा बाढ़ या अन्य आपदा से मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को तत्काल चार लाख रुपये की सहायता दी जाए।

21 जिलों के सैकड़ों गांव बाढ़ से प्रभावित

राज्य के 21 जिलों के सैकड़ों गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। गंगा के साथ शारदा, घाघरा, राप्ती और कुआनो समेत अनेक नदियां उफान पर हैं और विभिन्न जिलों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इनमें से अधिकांश जिलों का दौरा कर चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को महराजगंज तथा गोरखपुर के बाढ़ प्रभावितों क्षेत्रों में जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दो दिन के दौरे पर पहुंचे और कल ही बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर में बाढ़ पीड़ितों से मिले। आज मुख्यमंत्री शुक्रवार को महराजगंज की एक और गोरखपुर की दो तहसीलों में बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1580832377437589504?

Back to top button