बाढ़ और भूस्खलन से वियतनाम में बढ़ी लोगों की मुश्किलें

उत्तरी व मध्य वियतनाम में बाढ़ से हालात बेहाल हो गए हैं। बाढ़ के बीच यहां भूस्खलन भी हुआ है, जिसके काण करीब 37 लोगों की जान चली गई। जबकि आपदाग्रस्त क्षेत्र में लगभग 40 लोग लापता हो गए हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।वियतनाम में बाढ़

सिन्हुआ एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक लगभग 1 हजार मकानों पर आपदा का असर हुआ है। बाढ़ और भूस्खलन से उपजे मुश्किल हालातों को लेकर, आपदा प्रबंधन दल सक्रिय हो गया है। अब तक करीब 6 राज्य प्रभावित हुए हैं। वियतनाम के उत्तरी और मध्य क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई है।

इसे भी पढ़े: पाक चुनाव आयोग ने लश्कर सरगना हाफिज सईद की पार्टी को नहीं दी मान्यता

कृषि मंत्री नागुएन जुआन ने आपदा ग्रस्त क्षेत्रों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने सरकार द्वारा किए जाने वाले राहत कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि, क्षेत्र में पहली बार ही इस तरह बारिश हो रही है। जिसके कारण हालात मुश्किलभरे बने हुए हैं। आपदा प्रबंधन दल ने प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालकर सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचा दिया है। बाढ़ से वियतनाम में सड़क संपर्क और संचार व्यवस्थाऐं भी प्रभावित हुई हैं।

Back to top button