साल 2018 का पहला चंद्रग्रहण इन राशि वालों को होगा शारीरिक कष्ट, जानें आपकी राशि में क्या होगा प्रभाव

खग्रास चंद्रग्रहण 31 जनवरी को लगेगा। चन्द्रमा के ग्रस्तोदय होने से इस ग्रहण के सूतक का आरम्भ 12 घंटे पहले ही माना जाएगा। जिन इलाकों में ग्रस्तोदय नहीं है, वहां सुबह 8:18 बजे से ग्रहण का सूतक आरंभ हो जाएगा। बालाजी ज्योषि संस्थान के पं. राजीव शर्मा बताते हैं कि यह ग्रहण कर्क राशि एवं पुष्य-आश्लेषा नक्षत्र में हो रहा है।

अत: कर्क राशि और पुष्य या आश्लेषा नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए यह ग्रहण नकारात्मक प्रभाव वाला है। मान्यता है कि ग्रहण काल में रुद्राक्ष धारण करने से सभी पापकर्मों का नाश हो जाता है।

पं. राजीव शर्मा कहते हैं कि रूद्राक्ष की माला से जप करने से मंत्र शुभ फल देता है। रूद्राक्ष की माला धारण करने वाले व्यक्ति की हृदय दुर्बलता दूर होती है। इससे रक्तचाप में भी आराम मिलता है। बरेली में यह शाम 5:47 बजे से आरंभ होगा और रात 8:41 बजे तक इसका प्रभाव रहेगा।

राशियों पर प्रभाव

मेष राशि – मेष राशि वाले व्यक्तियों के लिए ग्रहण में मानसिक अशांति एवं कष्ट का अनुभव होगा।

30 जनवरी दिन मंगलवार का राशिफल: जानिए आज किसकी किस्मत चमकाने वाले हैं बलों के वीर भाजरंगबली

वृषभ राशि – वृषभ राशि वाले लोगों के लिए यह ग्रहण अनुकूल होगा, धन लाभ में वृद्घि होगी।

मिथुन राशि – मिथुन राशि वालों के लिए यह ग्रहण अशुभ माना जा रहा है और आर्थिक नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि – इस राशि वालों के लिए शारीरिक कष्ट अथवा दुर्घटना की आशंका है।

सिंह राशि – इस राशि वाले लोगों को आर्थिक या स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

कन्या राशि – कन्या राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण अच्छा माना जा रहा है।

तुला राशि – तुला राशि वाले लोगों के लिए यह ग्रहण सुख और समृद्घि बढ़ाने वाला है।

वृश्चिक राशि – इन राशि वाले लोगों मानसिक परेशानी, चिंता हो सकती है।

धनु राशि – धनु राशिवालों के लिए आकस्मिक समस्या या रोग की आशंका है।

मकर राशि – मकर राशि वालों का जीवनसाथी से टकराव या तनाव हो सकता है।

कुंभ राशि – इस राशि वाले लोगों के ग्रहण अनुकूल है और कार्य में सफलता मिल सकती है।

मीन राशि – इस राशि के लोगों को शारीरिक और मानसिक परेशानी हो सकती है।

ग्रहण काल में ऐसे करें पूजा

ग्रहण काल में रोग मुक्ति के लिए महामृत्युंजय मत्र का जाप करना चाहिए। रोजगार में सफलता के लिए गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। धन प्राप्ति के लिए लक्ष्मी जी के मंत्रों का जाप और श्रीयंत्र की पूजा कर श्री सूक्त, लक्ष्मी सूक्त आदि का यथा शक्ति जाप करना चाहिए।

Back to top button