गहनों की दुकानों में गोली चलाकर भागे बदमाश, जानें पूरा मामला

दिल्ली में बदमाशों ने एक गहनों की दुकान पर धावा बोल दिया. इस दौरान जब दुकान के मालिक ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने दुकान में गोली चला दी. जिससे आस-पास के दुकान सतर्क हो गए. अपनी गलती का अहसास होते ही लूट में नाकाम बदमाश वहां से भाग निकले.गहनों की दुकानों

वारदात शहादरा के मानसरोवर पार्क इलाके की है. जहां मंडोली रोड पर स्वर्ण गंगा ज्वेलरी की दुकान है. शुक्रवार की शाम दुकान में दुकान मालिक, दो ग्राहक और दो नौकर मौजूद थे. तभी मुंह पर रुमाल बांधकर हाथ में पिस्टल लिए दो लड़के दुकान में दाखिल हो गए.

इससे पहले कोई कुछ समझ पाता उन दोनों ने सबको एक तरफ होने के लिए कहा. इस बीच दुकान मालिक ने शोर मचाने की कोशिश की तो एक बदमाश ने उसे डराने के लिए गोली चला दी. गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं. लेकिन गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग सतर्क हो गए.

इसे भी पढ़े: प्यार में पागल प्रेमी ने प्रेमिका के घर जाकर खुद को लगाई आग

तब तक बदमाशों को भी समझ में आ गया कि उनसे गलती हो गई है और वे तुंरत वहां से भाग निकले. दोनों बदमाशों का एक साथी दुकान के बाहर बाइक स्टार्ट करके खड़ा था. भीड़ में से एक दो लोगों ने उनका पीछा करने की कोशिश की लेकिन वो तेजी से बाइक चलाते हुए भीड़ में गुम हो गए.

इसके बाद सारे दुकानदारों ने अपनी दुकाने घटना के विरोध में बंद कर दी और धरने पर बैठ गए. पुलिस के काफी समझाने के बाद लोग धरने से हटे. पुलिस ने इस मामले में जान से मारने की कोशिश और लूट की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है. अब बदमाशों की तलाश की जा रही है.

Back to top button