पंजाब में चुनाव आचार संहिता के दौरान फायरिंग

पंजाब के जिला फिरोजपुर में आचार संहिता के दौरान फायरिंग की खबर सामने आई है। शहर में अचानक तीन युवकों ने एक युवक पर गोली चला दी और गोली लगने से घायल हुए इस युवक को फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही एस.पी. जांच फिरोजपुर रणधीर कुमार और डी. एस.पी. इनवेस्टिगेशन बलकार सिंह के नेतृत्व में पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और पुलिस घटना की जांच कर कार्रवाई कर रही है। गोली लगने से घायल सागर नामक युवक के परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले इन तीनों युवकों और सागर के बीच जेल के अंदर झगड़ा हुआ था और कुछ समय पहले सागर जेल से बाहर आया था। हाल ही में उक्त तीनों लोग भी सामने आए, जो खुलेआम धमकी दे रहे थे कि सागर को जान से मार देंगे। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर शहर के बंसी गेट इलाके में उन्होंने सागर को देखा और उस पर गोली चला दी और गोली लगने से सागर घायल हो गया।

Back to top button