महिला टीआई ने कार्यकर्ता को थाने में बंद कर पाइप से पीटा

छेड़छाड़ और मारपीट की झूठी शिकायत पर विधायक का फोन लगाकर टीआई से जांच की मांग करना भाजपा कार्यकर्ता पर भारी पड़ गया। महिला टीआई ने कार्यकर्ता को थाने में बंद कर पाइप से पीटा। विरोध करने पर भाजपा नेताओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। नाराज विधायकों ने डीआईजी से टीआई को हटाने की मांग की है।

मामला तिलक नगर थाने का है। शुक्रवार रात पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर जीतू मालवीय, श्रवण व अन्य के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया था। जीतू का भाई अनिल भाजपा का बूथ अध्यक्ष है। वह महामंत्री महेश जोशी के पास पहुंचा और कहा कि महिला ब्लैकमेल करती है। उसने कुछ दिन पूर्व भी जीतू के खिलाफ केस दर्ज कराया था। वह 40 हजार रुपए भी ऐंठ चुकी है।

शुक्रवार रात वह आशीष जोशी नामक युवक को धमका रही थी। जीतू ने इसका विरोध किया तो वह थाने पहुंच गई। महेश जोशी ने विधायक महेंद्र हार्डिया को घटना बताई। शनिवार को हार्डिया ने टीआई सोमा मलिक से जांच की मांग की। इस पर टीआई ने चर्चा करने का कहकर अनिल को थाने बुलाया। अनिल के थाने पहुंचने के बाद टीआई ने उसकी पाइप से पिटाई कर दी।

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन 5 मार्च से, अधिकारी ने जारी किया कार्यक्रम

‘तुम भाजपा नेता गुंडों की पैरवी करने थाने आते हो’

अनिल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को घटना बताई और सभी शनिवार दोपहर थाने पहुंचे। टीआई ने उनसे भी अभद्रता की और उनका वीडिया बना लिया। टीआई ने कहा कि तुम भाजपा नेता गुंडों की पैरवी करने थाने आते हो। जोशी के मुताबिक अनिल पर एक भी केस दर्ज नहीं है। घटना से नाराज विधायक भी थाने पहुंच गए। उन्होंने मारपीट का विरोध किया और सीएसपी को बुलाया। कुछ देर बाद सभी डीआईजी के पास पहुंचे। डीआईजी ने प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।

लिस्टेड गुंडे को छोड़ने की मांग कर रहे थे

पीड़ित महिला का आरोप था कि जीतू मालवीय ने उसकी 13 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ की है। पुलिस ने जीतू के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वह लिस्टेड गुंडा है। भाजपा कार्यकर्ता उसे छोड़ने की मांग कर रहे थे। जबकि पुलिस ने जीतू के साथियों की शिकायत पर भी केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने किसी के साथ मारपीट नहीं की। चार पार्षद आरोपी को छोड़ने की मांग कर थाने में हंगामा कर रहे थे। सोमा मलिक, टीआई तिलक नगर

बूथ अध्यक्ष को पीटा, पार्षदों को धमकाया

थाने में भ्रष्टार फैला हुआ है। टीआई ने बूथ अध्यक्ष के साथ मारपीट की थी। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। पार्षदों को देखने की धौंस दे रही थी। महेंद्र हार्डिया, विधायक, भाजपा

Back to top button