FB पोस्‍ट की भाषा चाहे जो भी हो, अब दिखेगा आपकी भाषा में

 FB पोस्‍ट की भाषा चाहे जो भी हो, अब दिखेगा आपकी भाषा मेंफेसबुक पर नया फीचर ‘मल्‍टीलिंगुअल कंपोजर’ आ रहा है, इसकी मदद से दुनिया मेंं कहीं से भी यूजर किसी भी भी भाषा में FB पोस्‍ट करेगा, और अन्‍य यूजर्स पसंदीदा भाषा में देखेंगे।

ह्यूस्टन (प्रेट्र)। लाखों फेसबुक यूजर्स के लिए खुशखबरी है.. जल्द ही वे मल्टीपल लैंग्वेज में अपने पोस्ट शेयरिंग और कमेंट्स के जरिए पूरी दुनिया के लोगों से जुड़ सकेंगे। जी हां, दुनिया में कहीं से भी किसी भी भाषा में फेसबुक पोस्ट क्यों न हो अब यूजर्स उसे अपने मनचाहे भाषा में देख सकेंगे।

दुनिया के सबसे बड़े सोशल नेटवर्किंग साइट ने घोषणा की है कि मल्टीलिंगुअल कंपोजर के लिए इसने अपने डेवलपर्स बनाए हैं। इस टूल के जरिए यूजर्स एक सिंगल पोस्ट क्रिएट करेंगे जो अन्य यूजर्स को उनके पसंदीदा भाषा में दिखेगा।

FB टीम “विभिन्न भाषाओं में सूचनाओं” प्राप्त कर सकेंगे 

फेसबुक टीम ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ‘फेसबुक का उपयोग विभिन्न भाषाओं में सूचनाओं व जानकारियों को साझा करने के लिये किया जाता है। हमारी कम्युनिटी के 50 फीसद लोग इंग्लिश के अलावा अन्य भाषाओं को बोलने वाले हैं। इसलिए हम फेसबुक से भाषा के इस अवरोध को हटाना चाहते थे।‘

यूजर टेस्ट शुरू हो चुका है और टेस्ट ग्रुप से कोई भी मल्टीलिंगुअल कंपोजर का उपयोग कर सकता है इसके लिए अकाउंट सेटिंग्स में जाकर लैंग्वेज सेक्शन में जाना होगा।

फिलहाल यह कंपोजर केवल डेस्कटॉप के लिए उपलब्ध है लेकिन मल्टीलिंगुअल पोस्ट्स को सभी प्लेटफार्म पर देखा जा सकता है। ‘मल्टीलिंगुअल कंपोजर’ नामक इस नये फीचर की मदद से आप एक लैंग्वेज में पोस्ट लिखने के बाद पब्लिश करने के लिए मनचाहे भाषा का ऑप्शन चुन सकते हैं।

उदाहरण के लिए यदि आप पोस्ट को इंग्लिश में लिखते हैं लेकिन स्पैनिश में पब्लिश करते हैं तो आपका कोई फ्रेंड या फॉलोअर आपके पोस्ट का स्पैनिश ट्रांसलेशन देखेगा।

Back to top button