फरारी 488 सीरीज की नई सुपरकार जल्द होगी लॉन्च, जानिये फीचर्स

लग्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी फरारी अब जल्द ही अपनी फरारी 488 सीरीज में एक नई कार को लॉन्च करने की तैयारी में है। जी हां कंपनी नई फरारी 488 GTO को पेश करेगी यह सुपरकार 2018 जिनीवा ऑटो शो में डेब्यू कर सकती है। लेकिन लॉन्च से पहले इसकी कुछ फोटोज और डिटेल सामने आ चुकी हैं। इंजन की बात करें तो फरारी 488 GTO में लगा है टर्बोचार्ज्ड वी8 इंजन जो 700bhp की पावर देगा। कार में लगा इंजन हाइब्रिड तकनीक से लैस होगा। नई फरारी 48 में दोनों बम्पर्स, हुड और डोर पैनल्स को कार्बन फाइबर से बनाया गया है। इसके अलावा इसमें 20 इंच फुल कार्बनफाइबर वील्ज होंगे। स्टैंडर्ड कार के मुकाबले 10 पर्सेंट हल्की है।

फरारी 488 सीरीज की नई सुपरकार जल्द होगी लॉन्च, जानिये फीचर्स

यह कार चैलेंज रेस कार से इंस्पायर्ड है। इसका रियर लुक काफी बोल्ड है वही दोनों टेललाइट्स के बीच एक बड़े कार्बन पीस को भी जगह मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह कार लिमिटेड एडिशन होगी यानी इसकी सीमित यूनिट्स ही बनेंगी।

लॉन्च से पहले Moto के इस धांसू स्मार्टफोन की खूबियां हुई लीक

 तब इसे दुनिया की सबसे खूबसूरत कारों में शुमार किया गया था। इसके साथ ही फरारी के शानदार इतिहास में एक नया चैप्टर शुरू हो गया। फिर दुनियाभर में प्रदूषषण को लेकर क़़डे मानदंड अपनाए जाने लगे और इन्हीं चुनौतियों से निपटने के लिए 488 मॉडल तैयार किया गया।इतिहास पर गौर करें तो फरारी को 1947 में इटेलियन स्पोर्ट्स कार निर्माता के तौर पर स्थापित किया गया था, तब से लेकर अब तक कंपनी ने कोई भी ऐसी कार नहीं बनाई है जिसमें घोड़े के प्रतीक को पेश न किया गया हो। फरारी 250 GTO,फरारी 500 सुपरफास्ट, फरारी 125 S, दीनो 206 GT, फरारी 365 GTB/ 4 डेटोना,फरारी 308, फरारी टेस्टारोस्सा, फरारी 288 GTO,. फरारी F40, और फरारी F50 जैसी कारें दुनियाभर में खूब पसंद की जा रही हैं।
Back to top button