किसानों पर लगेगा अमृतपाल वाला एक्ट, हरियाणा पुलिस की बड़ी तैयारी

किसानों द्वारा दिल्ली कूच करने को लेकर हरियाणा के बॉर्डर पर आंदोलन किया जा रहा है। इस दौरान किसान शम्भू बार्डर पर लगे बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिशें कर रहे हैं। इसके अलावा कई बार मौके पर माहौल तनावपूर्ण भी बन चुके हैं। इसी को लेकर हरियाणा पुलिस ने अब किसानों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। इसके लिए पुलिस अब किसानों पर NSA एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी। आपको बता दें कि अमृतपाल पर भी इसी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार अंबाला पुलिस का कहना है कि किसान दिल्ली कूच करने के लिए लगातार शंभू बॉर्डर पर लगे बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिशें कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिशें भी की। किसानों की इस हुड़दंगबाजी दौरान सरकारी व प्राइवेट सम्पति को काफी नुकसान पहुंचा है और लगभग 30 पुलिस कर्मचारी घायल, 1 को ब्रेन हैमरेज जबकि 2 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। इस आंदोलन में कई किसान नेता कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं और सोशल मीडिया द्वारा लोगों को भड़काने और उकसाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

इसके अलावा पुलिस प्रशासन, सरकार के खिलाफ भी गलत शब्दावली का प्रयोग किया जा रहा है। इन सभी आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 (एन.एस.ए. एक्ट) के तहत किसान संगठनों के पदाधिकारियों को नजरबंद करने की कार्यवाही की जा रही है ताकि माहौल और अधिक न बिगड़े।

Back to top button