एमबीबीएस छात्रों के लिए खुशखुबरी, 16 राज्यों में 3495 सीटें बढ़ाने की तैयारी

एमबीबीएस करना चाह रहे छात्रों के लिए खुशखुबरी है।  देश के 16 राज्यों में एमबीबीएस की 3495 सीटें बढ़ाने की तैयारी है। सबसे ज्यादा 700 सीटें राजस्थान और 600 मध्यप्रदेश में बढ़ाई जाएंगी।

नीट पास करके एमबीबीएस करना चाह रहे छात्रों के लिए खुशखुबरी है।  देश के 16 राज्यों में एमबीबीएस की 3495 सीटें बढ़ाने की तैयारी है। सबसे ज्यादा 700 सीटें राजस्थान और 600 मध्यप्रदेश में बढ़ाई जाएंगी। हालांकि ये सीटें पुराने मेडिकल कॉलेजों में बढ़ाई जाएंगी। नए कॉलेजों को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। केंद्र सरकार ने लोकसभा में यह जानकारी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनुसख मंडाविया ने  लोकसभा में सांसद डॉ. हीना गवित और डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे के एक प्रश्न के बताया कि सेंट्रली स्पोंसर्ड स्कीम (सीएसएस) के तहत सरकारी मेडिकल कॉलेजों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके तहत मौजूदा मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि 16 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेश में 3495 एमबीबीएस को मंजूरी दी गई है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सेंट्रली स्पोंसर्ड स्कीम (सीएसएस) के तहत राज्य मेडिकल कॉलेजों को अपग्रेड किया जाएगा। वहां मेडिकल पीजी सीटें बढ़ेंगी और नए पीजी विषय शुरू होंगे। इसके तहत दो राज्यो में 22 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 5930 सीटों को मंजूरी दी गई है। 

कहां कितनी बढ़ेंगी एमबीबीएस की 3495 सीटें
राज्य  और सीटें
राजस्थान 700
मध्य प्रदेश 600
कर्नाटक 550
तमिलनाडु 345
गुजरात 270
ओडिशा 200
आंध्रपदेश 150
महाराष्ट्र 150
झारखंड 100
पंजाब 100
पश्चिम बंगाल 100
जम्मू कश्मीर 60
मणिपुर 50
यूपी 50
उत्तराखंड 50
हिमाचल प्रदेश 20

सरकार ने कहा है कि वर्तमान में देश के तमाम सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 91927 सीटें हैं। इनमें से 48012 सीटें सरकारी और 43915 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में हैं। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 10725 सीटें हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर कर्नाटक में 10145 सीटें और तीसरे पर महाराष्ट में 9895 एमबीबीएस सीटें हैं। उत्तर प्रदेश में 9053 सीटें हैं। 

नीट 2022 परीक्षा का आयोजन देश भर में 17 जुलाई 2022 को किया गया था। करीब 17 लाख स्टूडेंट्स को इसकी आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट के बाद देश में उपलब्ध 91,927 मेडिकल सीटों पर काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। 

Back to top button