Fani चक्रवात निकल गया लेकिन मचा गया सियासत का तूफान

फेनी चक्रवात बेहतर इंतजाम की वजह से बगैर तबाही बरपाए गुजर गया, लेकिन उसके बाद मचा सियासत का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के फेनी को लेकर लगाए आरोपों को केंद्र सरकार ने निराधार बताया है। पीएम ऑफिस ने इस मामले में बताया कि शनिवार को फेनी के लेकर पीएम ऑफिस से दो बार सीएम ऑफिस में कॉल किया गया था, लेकिन दोनों बार सीएम के टूर पर होने का हवाला देकर कोई जवाब नहीं दिया।

इससे पहले सीएम ममता बनर्जी ने इस बात पर नाराजगी का इजहार करते हुए आरोप लगाया था कि पीएम मोदी ने फेनी के बाद की स्थिति के लिए सिर्फ राज्यपाल से बात की। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम ने इस मामले में ओडिशा के सीएम पटनायक से बात की गई, लेकिन इस संबंध में पश्चिम बंगाल सरकार से बात नहीं की।
Back to top button