Fairytale की दुनिया का एहसास कराती हैं भारत की 5 जगहें

परियों की कहानी में सबकुछ कितना खूबसूरत और मनमोहक होता है ना? ऐसा लगता है मानो एक बार तो इस जगह जाकर रहना चाहिए! लेकिन कभी सुना है कि ऐसी जगहें सचमुच में भी हैं जो आपको फेयरीटेल की दुनिया का एहसास कराती हैं? आइए जानें भारत की 5 ऐसी जगहें (Fairytale Places In India) जो परियों की कहानी से भी ज्यादा खूबसूरत हैं।
परियों की कहानी को इतना खूबसूरत और रोमांचक दिखाया जाता है कि हमारा भी मन करने लगता है कि ऐसी किसी जगह पर जाएं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है, क्योंकि आपका यह सपना अब भारत में ही पूरा हो सकता है। जी हां, सही पढ़ा! इसके लिए आपको विदेश जाने की जरूरत नहीं है।
बता दें, भारत एक ऐसा देश है जहां प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक रहस्यों की कोई कमी नहीं है। यहां कुछ ऐसी जगहें (Indian Places That Look Like Fairytales) भी हैं, जो सचमुच परियों की कहानियों जैसी लगती हैं। तो अगर आपको लगता है कि फेयरी टेल जैसी जगहें सिर्फ विदेशों में ही मिल सकती हैं, तो आप गलत हैं। भारत की इन जगहों पर जाकर आपको किसी जादुई दुनिया जैसा एहसास होगा। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 खूबसूरत जगहों (Top 5 Fairytale Destinations In India) के बारे में।
लोकटक झील, मणिपुर
मणिपुर की लोकटक झील देखकर आपका इससे नजरें हटाना मुश्किल हो जाएगा। पूर्वोत्तर में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील, देखने में बेहद खूबसूरत है। यहां के प्राकृतिक नजारे और यहां के फ्लोटिंग आइलैंड पर बसे मछुआरों के घर देखकर आपको सचमुच ऐसा महसूस होगा, जैसे आप किसी काल्पनिक दुनिया में आ पहुंचे हैं। यहां के टाकामु वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आप बोटिंग और अन्य एक्टिविटीज का मजा भी ले सकते हैं।
काजा, स्पीति घाटी
हिमाचल प्रदेश की स्पिति घाटी में स्थित काजा एक ऐसी जगह है, जहां पहुंचकर लगता है मानो आप किसी फेयरी टेल की दुनिया में आ गए हों। यहां की ऊंची पहाड़ियां, नीले आसमान और बर्फ से ढके पहाड़ एक अलग ही मायाजाल बुनते हैं। काजा में स्थित मठ और लामा मंदिर इसकी सांस्कृतिक खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। सर्दियों में यहां बर्फ की चादर बिछ जाती है, जो इसे और भी जादुई बना देती है।
राजस्थान का जवाई क्षेत्र अपने रेगिस्तानी इलाके के बीच अनोखी सुंदरता समेटे हुए है। जवाई बांध और इसके आसपास का इलाका हरियाली से भरपूर है। यहां सनसेट का व्यू बेहद मनमोहक होता है, जिसे देखकर लगता है मानो कोई परियों वाली कहानी सच हो गई हो। यह जगह राजस्थान में सबसे ज्यादा घूमने वाली जगहों में से एक है।
हम्पी, कर्नाटक
हम्पी एक ऐसी ऐतिहासिक जगह है, जो आपको किसी जादुई नगरी में ले जाता है। यहां के प्राचीन मंदिर, विशाल पत्थरों के ढेर और तुंगभद्रा नदी का शांत वातावरण इसे बाकी सभी जगहों से अलग बनाते हैं। हम्पी विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी और यहां की वास्तुकला देखते ही बनती है। सुबह की सुनहरी धूप में हम्पी के खंडहर एक जादुई दुनिया का अहसास कराते हैं।
मदिकेरी, कर्नाटक
कर्नाटक का मदिकेरी एक ऐसी हिल स्टेशन है जो अपनी हरियाली, झरनों और कॉफी के बागानों के लिए मशहूर है। यहां का अब्बी फॉल्स, राजा की सीट और दुबारे झील जैसे स्थान पर्यटकों को अपनी खूबसूरती से मोहित कर देते हैं। मदिकेरी की हवा में आपको ताजगी का एहसास होगा, जहां से लौटने का आपका मन ही नहीं करेगा।