फेसबुक का नया प्लान, अब कोई नहीं कर पाएगा आपकी फोटो का मिसयूज

यूजर्स की निजता का ध्यान रखते हुए फेसबुक नया टूल लेकर आया है। इस टूल की मदद से यूजर्स अपने आईडी पर आने वाले फ्रेंड रिक्वेस्ट को ब्लॉक कर सकते हैं, जिन्हें वे दोस्तों की फेहरिस्त में शामिल नहीं करना चाहते हैं।

फेसबुक के सुरक्षा अधिकारी एंटिगोन डेविस ने बताया कि किसी यूजर को परेशान करने के लिए फेक आईडी का इस्तेमाल होता है। यदि ब्लॉक किए गए व्यक्ति ने दोबारा फर्जी अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट या मैसेज भेजने की कोशिश की तो यह टूल यूजर को इसकी भी सूचना दे देगा।

जानिए iPhone में शानदार फोटोग्राफी और एडिटिंग के लिए ये 7 बेस्ट ऐप

फेसबुक ने इसके अतिरिक्त एक और टूल लांच किया है, जिसकी मदद से किसी को ब्लॉक किए बगैर उसके संदेशों को नजरअंदाज किया जा सकता है। इससे मैसेज इनबॉक्स से हटकर फिल्टर्ड मैसेज फोल्डर में दिखने लगेगा। इससे संदेश पढ़ने के बाद भी भेजने वाले व्यक्ति को मालूम नहीं होगा कि उसके मैसेज को देखा गया है या नहीं। वैसे फिलहाल ग्रुप चैट के लिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।

फेसबुक पर फोटो का नहीं हो पाएगा मिसयूज-

फेसबुक यूजर्स की तस्वीरों का दुरुपयोग रोकने के लिए नया फीचर लाया है। यदि किसी व्यक्ति ने बिना आपको टैग किए आपकी फोटो अपलोड की या उसे अपना प्रोफाइल पिक्चर बनाना चाहा तो इसकी सूचना तुरंत दे दी जाएगी। इसके अतिरिक्त फेसबुक ऐसे टूल पर भी काम कर रहा है, जिससे दृष्टिबाधित भी अपलोड होने वाली तस्वीरों की पहचान कर पाएंगे।

Back to top button