पान के पत्ते के इस्तेमाल से चेहरा बनेगा इतना ज्यादा चमकदार की फेशियल का नाम लेना भूल जाएगे आप

आपने अभी तक पाने के पत्तों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के रूप में सुना होगा। हिंदू धर्म के किसी भी पूजा-पाठ या फिर किसी शुभ कार्य में विशेष रूप में पान के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। लोगों की ऐसी मान्यता है पान का पत्ता शुभ का पर्याय है। अधिकतर लोग पान खाने को गलत आदतों में शुमार करते हैं। लेकिन हर चीज की तरह इसके भी कुछ फायदे हैं। आज हम इन सब बातों से इतर आपको पान के पत्तों से सौंदर्य निखारने की बात बता रहे हैं। हो सकता है कि आपको यह सुन कर अजीब जरूर लगे कि पान के पत्तों से कैसे सौंदर्य बढ़ाया जा सकता है। लेकिन यह सच है कि पान के पत्ते चेहरे पर निखार लाने का एक अचूक उपाय है।
पान के पत्ते चेहरा चमकाने का एक ऐसा उपाय है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है। लेकिन यह भी सच है कि जो इसका इस्तेमाल करते हैं उनके चेहरे पर आपको अलग ही चमक देखने को मिलती है। ऐसा माना जाता है कि अधिकतर सेलेब्रिटी भी अपना सौंदर्य निखारने के लिए पान के पत्तों का इस्तेमाल करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले पान के पत्तों को 3 से 4 मिनट तक उबाल लें। अब इसका बारीक पेस्ट बनाकर पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें। आप चाहे तो इसमें थोड़ा बेसन भी मिला सकते हैं। करीब 15 मिनट बाद ठण्डे पानी से चेहरा धो लें। यह फेसपैक चेहरे पर काफी रौनक लाता है।
मुंहासों से मिलेगा छुटकारा
पान के पत्तों के फेसपैक से चेहरा निखारने के साथ ही दाग-मुंहासों की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। पान के पत्तों के बारीक पेस्ट में कुछ मात्रा हल्दी की मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को मुंहासों पर लगाएं। कुछ देर बार धो लें। 2-3 बार ऐसा करने पर आपका मुंहासों से छुटकारा मिल जाएगा।
इसे भी पढ़े: महिलाओं की इस बड़ी गलियों की वजह से ढ़ीला हो जाता है उनका ये मेन पार्ट
शरीर पर आती है चमक
पान के पत्तों से सिर्फ चेहरे और गर्दन ही नहीं बल्कि पूरे शरीर पर चमक पाई जा सकती है। नहाने के पानी में पान के पत्तों का इस्तेमाल करने से काफी अच्छा रिजल्ट सामने आता है। गार्मियों में एक बात कॉमन होती है वह है पसीने के कारण होने वाली शरीर की बदबू। अगर आपको इससे छुटकारा पाना है तो नहाने के पानी में पान के पत्ते का तेल मिला लें इससे आपको पसीने की बदबू से छुटकारा मिल जायेगा।
माउथ फ्रेशनर भी है लाजवाब
पान के पत्ते शरीर और चेहरे पर चमक लाने के साथ ही एक अच्छे माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी अद्भुत है। पान के पत्ते को उबाल कर मॉउथ वॉश बनाया जा सकता है। एक बर्तन में पान के पत्तों को उबाल कर उसके पानी को किसी बर्तन में स्टोर कर लें। नियमित रूप से इसे इस्तेमाल करने पर मुंह की बदबू और सड़न से छुटकारा मिलता है।