Expert view – क्या दर्शकों को लुभा पाएगी 24 करोड़ में बनी ‘कट्टी-बट्टी’


एक्टर इमरान खान का करियर कुछ खास नहीं चल रहा हैं और डायरेक्टर निखिल अडवाणी ने पहली फिल्म ‘कल हो ना हो’ के बाद आज तक कोई सफल फिल्म नहीं बनायीं है। ऐसे में फिल्म की लीड एक्ट्रेस कंगना रनोट ही पूरी मूवी की सेंटर ऑफ अट्रेक्शन हैं, क्योंकि इस समय सिर्फ वहीं करियर की पीक पर हैं।
पिछले सप्ताह रिलीज हुई ‘हीरो’ ने नए एक्टर्स के बावजूद सलमान खान के नाम और गाने के भरोसे पहले दिन 6.75 करोड़ का अच्छा खासा बिजनेस किया। डायरेक्टर निखिल अडवाणी से सुभाष घई की इस कमर्शियल क्लासिक के रीमेक को बनाने में कही ना कहीं कुछ चूक हो गयी और वीकली बिजनेस लगभग 30.25 करोड़ का रहा।
फिल्म एक्सपर्ट्स ने भी फिल्म की भरपूर बुराई की, लेकिन उसके बावजूद फिल्म सोमवार से गुरुवार के बीच टिकट खिड़की पर गिरी नहीं, जिसका इकलौता रीजन फिल्म से सलमान खान का जुड़ा होना है। फिल्म की कम लागत और अच्छे शुरूआती बिजनेस की वजह से इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूटर इरोस इंटरनेशनल को ज्यादा घाटा नहीं होगा, लेकिन डायरेक्टर की गलती से एक बड़ी हिट देने का सुनहरा मौका हाथ से जरूर निकल गया।
दिन | व्यवसाय |
शुक्रवार | 6.5 करोड़ |
शनिवार | 6.25 करोड़ |
रविवार | 7.50 करोड़ |
सोमवार | 3 करोड़ |
मंगलवार | 2.75 करोड़ |
बुधवार | 2.25 करोड़ |
गुरूवार | 2 करोड़ |