रोजगार बढ़ाने के लिए बनाएगा एक्सपर्ट टास्क फोर्स: नीति आयोग

देश में रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए नीति आयोग ने एक्सपर्ट टास्क फोर्स का गठन करने का फैसला किया है। यह टास्क फोर्स नीति आयोग के उप निदेशक राजीव कुमार की अध्यक्षता में गठित की जाएगी। रोजगार का सृजन करने के लिए आयात के क्षेत्र को बढ़ावा दिया जाएगा।रोजगार बढ़ाने के लिए बनाएगा एक्सपर्ट टास्क फोर्स: नीति आयोग

ये काम करेगा टास्क फोर्स

नीति आयोग द्वारा गठित टास्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य फॉर्मल सेक्टर में अच्छी सैलेरी वाले जॉब पैदा करने के लिए एक्शन प्लान बनाना होगा। गुड्स एंड सर्विसेज क्षेत्र में बेरोजगारी को दूर करने के लिए भी टास्क फोर्स एक्शन प्लान तैयार करेगा। नेशनल इंस्टीट्यूशन ऑफ ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया ने कहा, एक्सपोर्ट में रोजगार सृजित करने की अपार क्षमता है।

पिएं आंवले का जूस और रहे हमेशा फिट

भारत को ऐसे प्रतिस्पर्धात्मक एक्सपोर्ट क्षेत्र को बढ़ावा देने की जरूरत है जहां लाखों लोगों को रोजगार मिल सके। एक्सपोर्ट बढ़ने से जॉब सेक्टर में लोगों की मांग बढ़ेगी और कम वेतन की समस्या भी दूर होगी। इसके साथ ही भारतीय एक्सपोर्ट सेक्टर को भी बढ़ावा मिलेगा।

एक्सपोर्ट पॉलिसी की समीक्षा करेगा टास्क फोर्स

नीति आयोग द्वारा गठित टास्क फोर्स न सिर्फ रोजगार सृजन के बारे में एक्शन प्लान बनाएगा बल्कि सेक्टर के हिसाब से पॉलिसी में बदलाव भी करने का सुझाव देगा। एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने में बाधा बनने वाले आर्थिक कारणों की पहचान करने और उन्हें सुलझाने के बारे में भी नीति आयोग सुझाव देगा। एक्सपोर्ट की मौजूदा पॉलिसियों की क्षमता का भी आकलन टास्क फोर्स द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा लॉजिस्टिक, एक्सपोर्ट क्रेडिट और ट्रेड फैसिलिटेशन से संबंधित समस्याओं का भी अध्ययन कर उसे हल करने के लिए सुझाव दिए जाएंगे।

सेक्टर के बढ़ने से बढ़ेगी सैलेरी

नीति आयोग ने कहा कि भारतीय कर्मचारियों की आकांक्षाएं ऊंची है। लेकिन, अब भी ज्यादातर कर्मचारी कम वेतन और कम उत्पादकता वाले सेक्टरों में कार्यरत हैं। इन सेक्टरों को बढ़ावा देकर इनका विस्तार करने से नौकरी की गुणवत्ता में बढ़ोतरी होगी और कर्मचारियों की दशा में सुधार होगा।

Back to top button