पत्राचार विद्यालय कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए प्रायोगिक परीक्षा कल

सीबीएससी कक्षा 12वीं के ऐसे छात्र जो पत्राचार विद्यालय के स्टूडेंट्स हैं उनके लिए शिक्षा निदेशालय (डीओई), दिल्ली की ओर से महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गयी है। विज्ञप्ति के मुताबिक पत्राचार विद्यालय के छात्र जिन्होंने 12वीं कक्षा में 048- शारीरिक शिक्षा (फिजिकल एजुकेशन), इतिहास, अकाउंटेंसी सहित विभिन्न विषयों के लिए प्रैक्टिकल एग्जामिनेशन के लिए 15 जनवरी 2024 यानी कल निर्धारित पते “पत्राचार विद्यालय, ऑट्रम लेन, जीटीबी नगर, दिल्ली-09 में रिपोर्ट करने के लिए निर्देशित किया गया है।
CBSE Patrachar Vidyalaya Class 12 Practical Exam: प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
शिक्षा निदेशालय (डीओई), दिल्ली की ओर से जारी की गयी विज्ञप्ति में स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए हैं जिनको फॉलो करना होगा। ये दिशा-निर्देश निम्नलिखित हैं-
किसी भी छात्र को ओरिजिनल पीवी कार्ड के बिना अनुमति नहीं दी जाएगी।
छात्र अपने विषय से संबंधित प्रैक्टिकल असाइनमेंट, प्रोजेक्ट, फाइलें व स्टेशनरी का सामान अपने साथ लेकर केंद्र पर जाएं।
दो पालियों में होगा एग्जाम
प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो पालियों में संपन्न करवाई जाएंगी। इसमें पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9.30 से शुरू होगी वहीं शिफ्ट 2 की प्रैक्टिकल परीक्षा दोपहर 12.30 बजे शुरू की जाएगी।
ऐसे जानें अपने रोल नंबर और विषय की जानकारी
पत्राचार विद्यालय से कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 जनवरी 2024 को आयोजित की जा रहीं हैं। परीक्षाएं विभिन्न विषयों के लिए आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थी अपने विषय व रोल नंबर के अनुसार निर्धारित पते पर प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए उपस्थित हो सकते हैं। विषय एवं रोल नंबर जानने के लिए नीचे दिए गए बिंदु फॉलो करें-
रोल नंबर एवं विषय की जानकारी के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.edudel.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको Patrachar Vidyalaya लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आप अगले पेज पर सभी विषयों के प्रैक्टिकल एग्जाम और उसमें शामिल होने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर की जानकारी हासिल कर सकते हैं।





