अस्तित्व फाउंडेशन का राजकुमार बैसोया के साथ उड़ान ग्रुप को प्रोत्साहन

24 नवंबर को मीनाक्षी जैन अस्तित्व फाउंडेशन के संस्थापक और विशेष अतिथि के रूप में राजकुमार बैसोया जी को उडान ग्रुप द्वारा मुंबई में आमंत्रित किया। जहां उन्हें डॉक्टर मुकेश बत्रा और उडान के संस्थापक केवल हरिया और दीपक बेडसा द्वारा सम्मानित किया गया।अस्तित्व फाउंडेशन

उडान ने अलग-अलग प्रकार के दिव्यागं लोगो द्वारा एक विशेष संगीत शो प्रस्तुत किया, जो जादुई और हृदय को छूने वाला था। अस्तित्व इस तरह के हजारों संगठनों का समर्थन करता है जो दुनिया के लिए एक उदाहरण और प्रेरणा हैं, जैसे मुंबई के उडान ग्रुप जो 60 दृष्टिहीन और अलग अलग तरह से विकलांग व दिव्यागं लोगों का संगम है, लेकिन गायन और पोल मलघम में बहुत प्रतिभाशाली है। राजकुमार जी ने उनके प्रदर्शन पर एक सुंदर भाषण दिया। पुणे के गायक संदीप पाटिल, बॉलीवुड के एक अभिनेता और सहायक डायरेक्टर जतिन बेयसोया भी उनको प्रेरित करने के लिए मौजूद थे। वेलनेस गुरु मिकी मेहता भी समारोह में सम्मान के विशेष अतिथि थे। अस्तित्व फाउंडेशन, केवल और दीपक जैसे लोगों के लिए शुभकामनाएं देते हैं और उनको समाज मे दिव्यागं लोगों के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास करने के लिए सर्मथन करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button