ये है India की सबसे दुर्गम यात्रा, ऐसा नजर आता है ‘नागलोक’

भोपाल.एमपी के पचमढ़ी में साल के सिर्फ 10 दिन घने जंगलों के बीच नागद्वारी का मेला लगता है। यहां 10 लाख श्रद्धालु हर साल आते हैं लेकिन उसके बारे में बाहरी दुनिया को कम ही जानकारी है।

-नागद्वारी मेला सावन के महीने में नागपंचमी से 10 दिन पहले शुरू होता है। नागपंचमी के दिन इस मेले का समापन होता है। इस बार मेला 18 से 28 जुलाई के बीच लगा।
ये भी पढ़े: बड़ी ख़बर: …तो ये हैं असली वजह जिससे बंद होंगे 2000 रुपए के नए नोट…
-नागद्वारी, महाराष्ट्रियन समुदाय में विशेष स्थान रखता है। इस बार मेले में 10 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है जिसमें से 90 फीसदी महाराष्ट्र के हैं।
-नागदेव, महाराष्ट्र में विदर्भ के जनसमुदाय के कुल देवता हैं। इस वजह से नागपुर और उससे सटे इलाकों के लोग हर साल नागद्वारी की यात्रा में आते हैं।