हर महिला को पसंद होती हैं ये चीजें, करवा चौथ पर दें अपनी पत्नी को ये तोहफे

इस वर्ष 1 नवंबर 2023 को करवा चौथ का पर्व है। करवा चौथ विवाहित दंपति के लिए सबसे महत्वपूर्ण हिंदू त्योहारों में से एक है। इस पर्व में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ व्रत रखती हैं। विवाहित स्त्रियां शाम में चांद निकलने पर पूजा करती हैं, जिसके बाद पति उन का व्रत खुलवाते हैं। जिन लड़कियों की शादी होने वाली है, वह भी अपने मंगेतर के लिए शादी से पहले करवा चौथ का उपवास रखती हैं।
जीवनसाथी के लिए निर्जला उपवास करने वाली महिलाओं को उनके पति का साथ मिलता है। वह अपनी जीवनसंगिनी को करवा चौथ पर तोहफे देते हैं। पति या मंगेतर से मिले तोहफे को देख महिलाएं खुश हो जाती है। इस करवा चौथ आप भी अपनी पत्नी के दिल को छू लेने वाला तोहफा देकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।
यहां अधिकतर महिलाओं को पसंद आने वाले कुछ सामानों के बारे में बताया जा रहा है, जिसे करवा चौथ के मौके पर तोहफे के रूप में दे सकते हैं। करवा चौथ के ये गिफ्ट आइडिया बजट में हैं और लगभग हर महिला को पसंद आ सकते हैं।
पारंपरिक साड़ी
करवा चौथ के मौके पर महिलाएं अपने सुहाग का चौड़ा या नए पारंपरिक परिधान पहनकर पूजा करती हैं। करवा चौथ के मौके पर उन्हें ट्रेंडी लेकिन पारंपरिक साड़ी तोहफे में दे सकते हैं। हैंडलूम साड़ियों का चलन जोरों से है। वैसे भी बनारसी या सिल्क की साड़ी का चलन लगभग हमेशा ही रहता है। पत्नी को सुंदर से हैंडलूम साड़ी तोहफे में दे सकते हैं। वैसे तो इन का दाम अधिक होता है, लेकिन ऑनलाइन प्लेटफार्म पर या कुछ बाजारों में इन्हें बजट में भी खरीदा जा सकता है।
कस्टमाइज पेंडेंट या ब्रेसलेट
इन दिनों किसी खास डेट, नाम वाले कस्टमाइज्ड ज्वेलरी का चलन है। करवा चौथ पर आप भी अपनी पत्नी को इस तरह की कस्टमाइज्ड ज्वेलरी तोहफे में दे सकती हैं। किसी खास अक्षर से डिजाइन किया हुआ पेंडेंट या नाम वाला ब्रेसलेट पत्नी को करवा चौथ पर देंगे तो उन्हें आपका तोहफा बहुत पसंद आएगा।
यादों का एल्बम
महिलाएं अपने जीवन साथी से उम्मीद रखती हैं कि वह उन्हें प्रेम करे और अपनी भावनाएं खुल कर जताएं। पत्नी की इस उम्मीद को पूरा करने के लिए उन पर अपना प्यार लुटाएं और अपने व्यवहार से अपनी भावना व्यक्त करें। इसका एक तरीका है, पुराने दिनों में वापस लौटना। पत्नी को तोहफे में फोटो एल्बम या फोटो फ्रेम दें, जिसमें आपकी और उनकी यादों को ताजा करने वाली तस्वीरें हों। पत्नी को एक बार दोबारा उन्हीं यादों में ले जाएं।
हैंडबैग
अधिकतर महिलाओं को पर्स, हैंडबैग या वॉलेट पसंद होते हैं। पर्स की कई तरह की वैरायटी हैं। जरूरत के मुताबिक, पत्नी को हैंडबैग या क्लच गिफ्ट में दे सकते हैं। उन्हें आपका तोहफा बहुत पसंद आएगा। वह हाथों में पर्स लिए सबसे सामने इतराती नजर आएंगी।