दिल्ली: हर महीने 5 बच्चियां होती हैं यौन शोषण का शिकार…
नई दिल्ली. राजधानी महिलाओं के साथ अब बच्चों के लिए भी असुरक्षित हो गई है। शहर में हर हफ्ते एक बच्ची यौन शोषण का शिकार हो रही है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से अगस्त 2017 तक मासूम बच्चियों के साथ योन शोषण के कुल 38 मामले आ चुके हैं। इनमें से ज्यादातर मामले स्कूल में घटित हुए हैं।

यौन शोषण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आयोग ने स्कूलों के लिए मैन्युअल भी तैयार किया है। इस मैन्युअल के ड्राफ्ट को जल्दी स्कूलों में लागू किया जाएगा। आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया कि यह बेहद दुखद है कि देश में अगस्त तक बच्चियों के साथ यौन शोषण के कुल 258 मामले दर्ज हुए हैं।
इसे भी देखें:- अभी अभी: भारत रचेगा नया इतिहास, इस दिन बुलेट ट्रेन की आधार शिला रखेंगे मोदी-आबे
आयोग ने बनाया मैन्युअल, जल्द लागू होगा ड्राफ्ट
देश में बच्चियों के साथ हो रहे यौन शोषण और दुष्कर्म को रोकने के लिए आयोग ने मैन्युअल तैयार कर लिया है। आयोग के मैन्युअल के बाद सारी एजेंसियों की बातें एक ड्राफ्ट में आ जाएगी। इस ड्राफ्ट में साइबर सुरक्षा को भी शामिल किया जा रहा है। अभी अलग-अलग एजेंसियां काम करती हैं।





