यूरोप: भीषण गर्मी से लोगों की हालत खराब, धधक रहे हैं जंगल…

फ्रांस समेत लगभग पूरे यूरोप में इस बार भीषण गर्मी से लोगों की हालत पतली हो रखी है। यूरोप के कई देशों में इस गर्मी की वजह से जंगल भी धधक रहे हैं जो गर्मी में इजाफा कर रहे हैं। इनके धुएं से पर्यावरण भी दूषित हो रहा है। इस बीच फ्रांस में पारा रिकार्ड तोड़ रहा है। France National Weather office के मुताबिक देश में 42 डिग्री सेल्सियस (107.6 फारेनहाइट) दर्ज किया गया है।

ब्रिटेन में इस वर्ष का सबसे गर्म दिन सोमवार को रिकार्ड किया गया है। सोमवार को पूर्वी ब्रिटेन के सफोल्‍क (Suffolk) में तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि देश में तापमान अपने रिकार्ड स्‍तर पर जा सकता है और 40 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। मौसम विभाग ने इसकी वजह क्‍लाइमेट चेंज को बताया है।

फ्रांस के Brittany में 2002 के बाद सबसे अधिक तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसके अलावा Saint Brieuc में तापमान 39.5 Nantes में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। इससे पहले इन दोनों शहरों में 1949 में 38.1 डिग्री सेल्सियस और 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

फ्रांस में लगी जंगल की आग को बुझाने के लिए सैकड़ों अग्निशमन कर्मी दिन रात लगे हुए हैं। इसकी वजह से भी तापमान में तेजी देखने को मिली है। इस आग को बुझाने में सेना के जवानों को भी लगाया गया है। आसमान से भी आग पर छिड़काव किया जा रहा है। आयरलैंड का तापमान में 1887 के बाद सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं नीदरलैंड में तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा है।

Back to top button