हरियाणा से तीन सांसदों की केंद्रीय मंत्रिमंडल में एंट्री

केंद्र की मोदी सरकार का शपथग्रहण समारोह जारी है। समारोह में पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। इसके अलावा हरियाणा से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मोदी के कैबिनेट में एंट्री हो गई है। खट्टर ने भी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

इसके अलावा गुरुग्राम सीट से सांसद राव इंद्रजीत ने तीसरी बार केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में शपथ ली है। वे पिछले टर्म में भी मोदी सरकार में मंत्री थे। उन्होंने गुरुग्राम से कांग्रेस के सेलिब्रिटी कैंडिडेट राज बब्बर को हराया था।

कृष्णपाल गुर्जर ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। उन्होंने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।

हरियाणा से इस बार तीन लोगों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। 3 महीने बाद हरियाणा में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी चुनाव को देखते हुए इस बार हरियाणा से संबंध रखने वाले मंत्रियों की संख्या बढ़ाई गई है।

Back to top button