‘पालक की खस्ता पूड़ी’ जिसे शाम की चाय के साथ कर सकते हैं एन्जॉय

कितने लोगों के लिए : 3

सामग्री :

एक गड्डी पालक, 450 ग्राम गेहूं का आटा, 30 ग्राम सूजी, 20 ग्राम बेसन, 1 टेबलस्पून तिल, धनिया पत्ती कटी हुई, बारीक कटे लहसुन, हरी मिर्च, 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर, 1 टीस्पून धनिया पाउडर, नमक स्वादानुसार, 1/2 टीस्पून गरम मसाला, 1/2 टीस्पून चाट मसाला, 1/2 टीस्पून जीरा, 1/2 टीस्पून अजवाइन, 2 टेबलस्पून तेल, फ्राई करने के लिए तेल

विधि :

  • पालक को बारीक काट लें और अच्छी तरह से धो लें।
    -अब एक बड़े बर्तन में पालक, कटी हरी धनिया, गेहूं का आटा, सूजी, अजवाइन, तेल, तिल, बेसन, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी, चाट मसाला, जीरा, बारीक कटे लहुसन इन सारी चीज़ों को मिलाएं। नरम आटा गूंथ लें।
  • इसके बाद इनकी छोटी-छोटी पूड़ियां बनाकर तल लें।
  • खस्ता पालक पूड़ी तैयार है।
Back to top button