सर्दियों में चाय के साथ लें थेपले का आनंद, जानिए रेसिपी

गुजराती डिश थेपला काफी स्वादिष्ट होता है। सर्दियों में इसे खाने का मजा ही कुछ और है। आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं शाम में इसे नाश्ते के रूप में खा सकते हैं।
विधि :
- एक बाउल में बेसन, आटा रखें, अब इसमें हरी मिर्च, नमक, अदरक और ताजी मेथी मिलाएं।
- सारी सामग्री को अच्छे से मिला लीजिए। इसके बाद दही डालें, आवश्यकता पड़ने पर थोड़ा पानी भी मिलाएं, अब इससे आटा गूंथ लें।
- आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लीजिए और इन्हें पतले गोल आकार में बेल लें।
- फिर एक तवा मध्यम आंच पर गर्म करें, इसे घी या तेल से चिकना करें और थेपला को तवे पर पकाएं।
- इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं।
- तैयार है थेपला।





