मां लक्ष्‍मी को प्रसन्न करने के लिए जरूर लगाएं इन चीजों का भोग, फिरर देखे कैसे बदलती हैं आपकी किस्मत….

अक्सर हर कोई धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार मां लक्ष्मी को प्रसाद चढ़ाता है। मगर कुछ खास चीजें देवी लक्ष्‍मी को अति प्रिय हैं। इसके लिए विशेष तौर पर शुक्रवार के दिन मां लक्ष्‍मी का विधिवत पूजन किया जाता है। इससे धन की कमी नहीं होती है।

प्रसाद में क्‍या-क्‍या चढ़ाना चाहिए

लक्ष्मी जी को नारियल का लड्डू, कच्चा नारियल और जल से भरा नारियल अर्पित करने से देवी लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हो सकती हैं और आपको उनकी कृपा प्राप्‍त होगी।

बताशे का संबंध चंद्रमा से होता है और चंद्रमा को देवी लक्ष्मी का भाई माना जाता है। मान्‍यता है कि यही वजह है कि बताशे मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं। शुक्रवार को मां लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाया जाता है।

सिंघाड़ा भी मां लक्ष्मी के पसंदीदा फलों में से एक है। मां लक्ष्मी को पानी से जुड़ी चीजें अति प्रिय हैं। यही वजह है कि पानी में पैदा होने वाला यह फल माता रानी को बहुत प्रिय है।

माता लक्ष्मी को पान बहुत पसंद है। पूजा संपन्न होने के बाद मां लक्ष्मी का पान का भोग लगाना चाहिए। इससे मां प्रसन्‍न होती हैं और उनकी कृपा बरसती है।

मखाना पानी में एक कठोर आवरण में बढ़ता है और इसलिए यह हर तरह से शुद्ध और पवित्र माना जाता है। लक्ष्मी जी को मखाना चढ़ाने से वह अधिक प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

Back to top button