हाथी ने शेरनी की फैमिली पर किया हमला, बच्चों को छोड़ भागी मां!

हाथी दिखने में चाहे जितने शांत और सीधे-सादे जीव लगें, पर वो जब हमला करने पर आते हैं, तो जंगल के राजा, यानी शेर तक उससे खौफ खाते हैं. हाथी की शक्ति के आगे फिर कोई नहीं टिक पाता. इस बात का सबूत एक वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में एक हाथी, शेरनी और उसके बच्चों के ऊपर हमला कर देता है. शेरनी (Elephant attack lioness and cubs viral video) तो भाग जाती है, पर बच्चे पीछे छूट जाते हैं. उसके बाद जो होता है, वो देखकर आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं करेंगे!
ट्विटर अकाउंट @AMAZlNGNATURE पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक हाथी, शेरनी और उसके बच्चों (Elephant attack video) पर हमला करता दिख रहा है. शेरों से ज्यादा खतरनाक शेरनियां मानी जाती हैं. शायद इस शेरनी ने भी हाथी का शिकार करने के बारे में सोचा होगा. पर शेरनी को कहां पता था कि उसे दुम दबाकर भागना पड़ेगा.
शेरनी पर हाथी ने किया हमला
शेरनी अपने मुंह में अपने एक बच्चे को दबाए भागती दिख रही है. दूसरा बच्चा उसके पीछे-पीछे दौड़ रहा है. अचानक हाथी गुस्से में उसके ऊपर जब हमला कर देता है, तो शेरनी बच्चे को मुंह से गिराकर भाग जाती है. हाथी गुस्से में बच्चों का भी पीछा करता है, पर जब उसे एहसास होता है कि वो बच्चे हैं, तो वो तुरंत ही रुक जाता है और अपनी दिशा को बदल देता है.
वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 1.9 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि जानवर, इंसानों की तुलना में ज्यादा सौम्य होते हैं. एक ने कहा कि जानवरों के अंदर भी ममता होती है. एक ने कहा कि ताकतवर व्यक्ति को कमजोर पर हमला करने में कोई रुचि नहीं होती है. एक ने कहा कि हाथी के मन में बच्चों पर हमला करने का कोई विचार नहीं रहा होगा.





