बिहार में चुनावी बिसात बिछने सहयोगी पार्टी भाजपा दिखा रहे आंखे

लोकसभा चुनाव में अभी थोड़ी देर होने के बावजूद प्रदेश में राजनीतिक दलों ने पैंतरा दिखाना आरंभ कर दिया है। अपने कार्यक्रम और बयानों से राजग के घटक दल जहां भाजपा को आंखें दिखा रहे हैं, वहीं कुछ छोटे दलों पर डोरे भी डाले जा रहे हैं। नए पार्टनर की तलाश भी कुछ दल कर रहे हैं। 30 जनवरी को रालोसपा की मानव कतार कार्यक्रम के बाद अटकलों का बाजार गर्म है। राजद के कई वरिष्ठ नेता रालोसपा अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा के साथ खड़े दिखे।
कुशवाहा का शिक्षा सुधार के उद्देश्य को लेकर आयोजित यह कार्यक्रम अपने आपमें राजग के लिए बहुत संवेदनशील था, क्योंकि प्रदेश में इस समय राजग की ही सरकार है। मानव कतार में शामिल हुए राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी दो दिन बाद बिहार पीपुल्स पार्टी के संस्थापक आनंद मोहन से मिलने सहरसा जेल पहुंच गए।
बिहार पीपुल्स पार्टी दो वर्ष पूर्व हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के साथ खुद को जोड़ कर राजग की धुरी पर चल रही थी। बताया जाता है कि राजद की ओर से आनंद मोहन पर डोरे डालने के साथ-साथ पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी पर भी ‘वर्क आउट’ करने को सोचा जा रहा है। पप्पू यादव राजद के की टिकट पर ही पिछला लोकसभा चुनाव जीते थे, और फिर उन्होंने अपनी अलग पार्टी बना ली।
दिल्ली हाईकोर्ट ने 29 साल पहले आतंकी हमले में घायल हुए CRPF जवान को दी बड़ी राहत
पार्टी लाइन की परवाह किए बिना वह मुख्यमंत्री की प्रशंसा में जुटे हैं। कांग्रेस नेताओं का यह रवैया महागठबंधन के लिए लगातार परेशानी का सबब बन रहा है। नीतीश कुमार के अलग होने और लालू प्रसाद के जेल जाने से महागठबंधन पहले ही बहुत कमजोर हो चुका है। महागठबंधन ने शरद यादव से फिलहाल बहुत उम्मीदें पाल रखीं हैं जो 20 फरवरी को अपनी पार्टी लांच कर रहे हैं। शरद यादव सोमवार को जेल में बंद लालू प्रसाद से भी मिलने वाले हैं।