हैदराबाद के चिड़ियाघर में आठ एशियाई शेरों को हुआ कोरोना, स्वास्थ्य में तेजी से…

हैदराबाद के चिड़ियाघर में आठ एशियाई शेरों के कोविड-19 से संक्रमित होने की जानकारी मिली है। सीएसआइआर (सेंटर फार सेलुलर एंड मॉलीक्यूलर बायोलॉजी) के मुख्य सलाहकार राकेश मिश्रा ने बताया कि इन शेरों की लार का सैंपल जांचने के बाद इस बात की पुष्टि की गई है। 

https://twitter.com/ANI/status/1389530408241426432?

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने बताया कि इन शेरों को हुआ कोरोना संक्रमण अधिक घातक प्रकृति का नहीं है। यह आठों शेर संक्रमित पाए जाने के बाद से अकेले रखे गए हैं। इन्हें इलाज से फायदा हो रहा है और उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। इससे पहले इंसानों से जानवरों में यह संक्रमण होने का कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं था। उन्होंने बताया कि नेहरु जुलाजिकल पार्क में मौजूद शेरों में कोई नए वैरिएंट का संक्रमण नहीं है। मिश्रा ने बताया कि संक्रमित कर्मचारियों के साथ जानवर भी संक्रमित हो सकते हैं।

Back to top button