ED ने ICICI बैंक की पूर्व MD चंदा कोचर के पति को किया गिरफ्तार

आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन मामले में ICICI बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी ईडी ने वीडियोकॉन ग्रुप के प्रमुख वेणुगोपाल धूत को आईसीआईसीआई बैंक की ओर से 3250 करोड़ रुपये का लोन दिए जाने के मामले में की है।
इस मामले में पहली बड़ी गिरफ्तारी
बता दें कि इस मामले में ये पहली बड़ी गिरफ्तारी है। प्रवर्तन निदेशालय ICICI बैंक द्वारा वीडियोकॉन समूह को दिये गये ऋण मामले में हुई अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और कई अन्य के खिलाफ जांच कर रही थी। कुछ दिन पहले ही दूत समेत चंदा कोचर और उनके पति के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। चंदा कोचर के देवर से भी पूछताछ हुई थी।
ये भी पढ़ें- यूपी: कुशीनगर में हत्या के आरोपी को भीड़ ने पीट पीट कर उतारा मौत के घाट
जब्त की जा चुकी हैं 78 करोड़ की संपत्तियां
इसस पहले प्रवर्तन निदेशालय ने जनवरी महीने में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर व उनके परिवार की संपत्ति को जब्त कर लिया था। कुल 78 करोड़ की चल अचल संपत्ति जब्त हुई थी। इसमें मुंबई में एक फ्लैट और चंदा के पति के कंपनी की प्रापर्टी शामिल थी।
ये भी पढ़ें- मंडियों में दोहरी शुल्क व्यवस्था लागू होने से व्यापारी परेशान, नही सुन रही सरकार
क्या था मामला?
विडियोकॉन ग्रुप को 2012 में आईसीआईसीआई बैंक से 3,250 करोड़ रुपये का लोन मिला था। यह लोन कुल 40 हजार करोड़ रुपये का एक हिस्सा था जिसे विडियोकॉन ग्रुप ने एसबीआई के नेतृत्व में 20 बैंकों से लिया था। आरोप है कि विडियोकॉन ग्रुप के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत ने 2010 में 64 करोड़ रुपये न्यूपावर रीन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड (NRPL) को दिए थे। इस कंपनी को धूत ने दीपक कोचर और दो अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर खड़ा किया था। आरोप है कि चंदा कोचर के पति दीपक कोचर समेत उनके परिवार के सदस्यों को कर्ज पाने वालों की तरफ से वित्तीय फायदे पहुंचाए गए। आरोप है कि आईसीआईसीआई बैंक से लोन मिलने के 6 महीने बाद धूत ने कंपनी का स्वामित्व दीपक कोचर के एक ट्रस्ट को 9 लाख रुपये में ट्रांसफर कर दिया।
The post ED ने ICICI बैंक की पूर्व MD चंदा कोचर के पति को किया गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button