खाएं खरबूजा और गर्मियों में रहें तरोताजा, जानिये खाने के फायदे

गर्मियों में तरबूज, खरबूजा , बेल आदि मौसमी फलों की अधिक डिमांड होती हैं। अगर बात खरबूजे की हो तो यह गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य प्रॉबल्म को दूर रखने में भी मदद करता है। खरबूजे में पानी की अधिक मात्रा पाई जाती है, जिसे खाकर शरीर में पानी की कमी को पूरा किया जा सकता है। खरबूजे को एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन ‘सी’ का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके अलावा इसमें अन्य कई पोषक तत्व हैं, जो शरीर को फिट रखने में मदद करते है। आज हम आपको इसे खाने के फायदों के बारे में बताएंगे, जिनके जानकर आप रोजाना खरबूजे का सेवन कर देंगे।  

 

1. वजन घटाएं

PunjabKesari
खरबूजे में फैट की मात्रा काफी कम होती है, जिसे खाने से वजन बढ़ने की कोई टेंशन ही नहीं रहती। इसके अलावा में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी अधिक होती है और यह शरीर में एनर्जी बनाएं रखता है। इसे खाने पेट भी भरा रहता है। 

 

2. डायबिटीज
खरबूजे में कई एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाएं रखते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए खरबूजा काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और डायबिटीज भी नियंत्रित रहती है। 

 

3. आंखों की रोशनी तेज

PunjabKesari
अधिकतर लोगों का मानना है कि पपीता खाने से आंखों की रोशनी ठीक रहती है लेकिन खरबूजे में विटामिन ए और विटामिन सी की भरपूर मात्रा है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। इसको खाने से आंखों की रेटीना की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और आंखे लंबे समय तक ठीक रहती है। 

 

4. दिल के लिए फायदेमंद
दिल के लिए भी खरबूजा काफी फायदेमंद है। इसे खाने से दिल की बीमारियों से बचाव रहता है। खरबूजे में मौजूद एडिनोसिन शरीर में खून को पतला करता है, जिससे रक्त गाढ़ा होने से बचा रहता है। इसे खाने से हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट, स्ट्रोक अन्य आदि का खतरा कम रहता है। 

 

5. हड्डियों और मांसपेशियों को रखें मजबूत

PunjabKesari
खरबूजे में मौजूद विटामिन सी शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को नष्ट करता है, जिससे बुढ़ापे की निशानियों से लंबे समय तक बचा रहा जा सकता है। इसके सेवन से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत रहती है। 

Back to top button