इससे पहले एनआईए द्वारा गैंगस्टरों के ठिकानों पर छापेमारी की गई..

इससे पहले एनआईए द्वारा गैंगस्टरों के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। अब कुख्यात गैंगस्टर कौशल लॉरेंस बिश्नोई सूबे सिंह गुर्जर पपला गुर्जर के गुर्गे भी एनआईए के निशाने पर हैं। वर्तमान समय में सभी गैंगस्टर जेल में हैं।

 पटौदी, बादशाहपुर, फरुखनगर इलाके में रहे कुख्यात गैंगस्टरों के गुर्गों के ठिकानों पर एनआईए ने छापेमारी की है।

इससे पहले एनआईए द्वारा गैंगस्टरों के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। अब कुख्यात गैंगस्टर कौशल, लॉरेंस बिश्नोई, सूबे सिंह गुर्जर, पपला गुर्जर के गुर्गे भी एनआईए के निशाने पर हैं।

वर्तमान समय में सभी गैंगस्टर जेल में हैं। इनके गुर्गे आकाओं के नाम पर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

गैंगस्टर टेकचंद के घर छापेमारी

फरीदाबाद के गांव खेड़ी कलां में गैंगस्टर टेकचंद के घर पर एनआईए ने छापेमारी की। टेकचंद कौशल गिरोह का बदमाश है। हरियाणा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या में भी टेकचंद का नाम सामने आ चुका है।

Back to top button