शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट हैं सैंडविच बाइट्स, ऐसे बनाए

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
ब्रेड
मूंगफली
उबले आलू
राई
हरी मिर्च
मसाला पाउडर
गरम अमचूर पाउडर
चीज
बेसन
जीरा
स्वादानुसार नमक
ब्रेड क्रंब्स पाउडर
विधि :
सबसे पहले मूंगफली भून कर निकाल लें।
अब आलू उबाल कर छील लें और मैश कर लें।
फिर तेल में राई, हरी मिर्च का तड़का दे कर मटर डालें।
गरम मसाला पाउडर और अमचूर पाउडर डालें।
मटर जब पक जाए तो इसमें उबले हुए आलू डालें।
इसके बाद मूंगफली को कूट कर इसमें मिला दें।
अब नमक डाल कर अच्छे से मिला लें।
सैंडविच स्प्रेड तैयार है।
फिर ब्रेड के चारों तरफ से बॉर्डर काट दें।
इसके ऊपर बटर लगाएं और आलू स्प्रेड कर दें।
अब चीज की एक स्लाइस आलू के ऊपर रखें।
दूसरे ब्रेड के स्लाइस से कवर करें।
इसे चार बराबर हिस्सों में काट लें।
एक कटोरे में बेसन का घोल बना लें। बेसन में पानी डाल कर जीरा और नमक मिलाएं। अच्छे से मिक्स करें, जिससे उसमें गांठ न रहें।
अब एक-एक टुकड़े उठा कर बेसन के घोल में डालें।
फिर इन्हें ब्रेड क्रंब्स पाउडर में हल्के हाथ से लपेटें।
गर्म तेल में एक-एक टुकड़े को डालें। ध्यान रहे कि फ्राई करते समय आंच धीमी रखें।
फ्राई करने के बाद टिश्यू पेपर पर सैंडविच बाइट्स को निकालें।
सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें।





