सर्कस के शो के दौरान पिंजरे से निकला बाघ, मची भगदड़

सर्कस में लोग मनोरंजन के लिए जाते थे और इसका भरपूर आनंद लेते हैं। बच्चों के लिए तो इसे देखना भी एडवेंचर से कम नहीं होता है। शेर, बाघ, हाथी, भालू जैसे जानवरों को ट्रेनर के इशारे पर ट्रिक करते हुए देखना वाकई शानदार अनुभव होता है। लेकिन कभी-कभार चीजें भी इन ट्रेनर्स के हाथों से निकल जाती है और लेने के देने पड़ जाते हैं।
कुछ ऐसी ही घटना 25 नवंबर को चीन के शांशी प्रांत के लिनफेन में हुई। यहां सर्कस में परफॉर्मेंस के दौरान एक बाघ अपने पिंजरे से भाग गया।
बाहुबली के गाने के अमेरिकी भी हुए फैन, क्रेज देखकर आप भी हो जाएगे हैरान…
एक बाघ पिंजरे से निकल कर लोगों के बीच पहुंच गया जिसके बाद अफरातफरी मच गई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बाघ के पिंजरे से निकलने के बाद वहां भागा-दौड़ी मच गई। इस हादसे में दो बच्चे घायल हो गए, हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं। सर्कस देखने आए उन दो बच्चों को बाघ ने नोच दिया जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अगले दिन उन्हें छुट्टी मिल गई। इस पूरी घटना की जांच की जा रही है।





