UP पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो हुए गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान रविवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों के अनुसार मोटरसाइकिल लूट में शामिल बदमाशों के ग्राम बहल्ल के पास काली नदी के किनारे होने की सूचना मिली.
पुलिस ने जब बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने गोलियां चलानी शुरु कर दी जिसमें उपनिरीक्षक राकेश शर्मा घायल हो गये. इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश अमन उर्फ तालिब गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने उसके साथी सलमान और अमन को गिरफ्तार कर लिया.
बाबा रहीम के कपड़े, जूते चुरा ले गए चोर, लगातार दो रात बोला धावा
उनके कब्जे से लूटी हुई मोटरसाइकिल, दो तमंचे तीन कारतूस बरामद किये. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बदमाशों को जेल भेज दिया.





