दुर्गा विसर्जन से गरमाने लगी राजनीति…

कोलकाता- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस बार फिर मोहर्रम के मद्देनजर दशमी के शाम छह बजे से लेकर एकादशी के दिन भी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन पर रोक लगाने से राजनीति गरमाने लगी है। भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मुसलमानो को खुश करने के लिए इस तरह का कदम उठाने का आरोप लगाया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने इस पर कड़ी आपलिा जताई है।

दुर्गा विसर्जन से गरमाने लगी राजनीति...

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति पर चल रही है। मुसलमानो को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा मे प्रतिमा विसर्जन के लिए 30 सितबर की शाम छह बजे से एक अक्तूबर तक रोक लगा दी है। मोहर्रम के जुलूस के मद्दे नजर इस तरह का कदम उठा कर मुख्यमंत्री ने बहुसंख्यक वर्ग की आस्था को चोट पहुंचाई है।

घोष ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले वर्ष भी भी इस तरह का निर्णय किया था। तब राज्य सरकार के फैसले से नाराज लोग हाइकोर्ट पहुंच गए। हाईकोर्ट ने सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी। इस बार भी सरकार के एक वर्ग विशेष को खुश करने विरुद्ध अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

Video: इस प्रेग्‍नेंट महिला ने डिलीवरी जल्‍द कराने के लिए किया ऐसा काम, जिसे देखकर डॉक्‍टर के भी उड़ गये होश

माकपा के युवा नेता सतरूप घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इस तरह की दोहरी नीति से वह सहमत नही है। मुख्यमंत्री दोनो संप्रदाय के लोगो को खुश करने के लिए अलग-अलग कदम उठाती है। इससे दोनो संप्रदाय के कट्टरपंथी ताकतो को मदद मिलती है। कांग्रेस सांसद प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि इसके पहले भी राज्य मे एक साथ मोहर्रम और दुर्गापूजा मनाया गया है। लेकिन किसी तरह की अप्रिय घटना नही घटी। मुख्यमंत्री के इस तरह के कदम उठाने से राजनीतिक धुव्रीकरण को बल मिल रहा है।

Back to top button