आखिर क्या है बात, जिसके कारण अजमेर शरीफ में तांगा चलाती हैं इस बसदे आईएएस की बेटी..!
उत्तराखंड। राजस्थान के अजमेर में आने वाले यात्री जब तांगा चलाने वाली एक लड़की को देखते हैं, तो उसके हौंसले की दाद देते हैं, मगर जब उन्हें इस बात की जानकारी मिलती है कि, उसके पिता आईएएस अधिकारी हैं तो वे आश्चर्य में पड़ जाते हैं कि, आखिर इस लड़की को भला तांगा चलाने की आवश्यकता क्यूं हुई। क्या आप नहीं जानना चाहेंगे ऐसी लड़की के बारे में? जानकारी सामने आई है कि, उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने एक लड़की को गोद लिया था।

उन्होंने उसे नैनीताल के प्रतिष्ठित कान्वेंट एजुकेशन स्कूल में भर्ती करवाया। उसे शिक्षा दिलवाई, करीब 2 वर्ष पूर्व लड़की को उच्च शिक्षा देने हेतु आॅस्ट्रेलिया भेजा। मगर अचानक यह लड़की पुणे में अपने रिश्तेदार के यहाॅं निवास करने लगी। बताया जा रहा है कि, इस लड़की का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। लड़की अब अजेमर शरीफ की दरगाह के पास तांगा चलाती है।
इसे भी देखें:- अभी-अभी आयी हनीप्रीत को लेकर ये बड़ी खबर: करने वाली हैं हरियाणा हाईकोर्ट में सरेंडर, जानें पूरा मामला!
उसका वीडियो वायरल हुआ तो कई लोगों का ध्यान उसकी ओर गया। यह लड़की अंग्रेजी बोलती है और ग्राहकों को तांगे की सैर करवाती है। जिस अधिकारी ने उसे गोद लिया था। उन्होंने मीडिया को बताया है कि लडकी की मानसिक हालत ठीक नहीं है, और उसका पुणे में उपचार चल रहा था।
उन्होंने बताया कि उसे घुड़सवारी में दिलचस्पी है, उसके लिए घोड़ा भी खरीदा था। वायरल वीडियो में अफसर की कथित बेटी धड़ल्ले से मीडिया को इंटरव्यू देती दिख रही है। इसमें वह कह रही है कि तांगा चलाते लोग उन्हें धन्नो-धन्नो कहकर छेड़ते हैं तो वह उन्हें ठाकुर अपने हाथ दे दे कहकर जवाब जरूर देती है।





