बत्तखें कर रहीं जेल की रखवाली, सिपाहियों की तरह रहती हैं तैनात!

जेलों की सुरक्षा प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होती है. अपराधियों को जेल में अनुशासित रखना और उसके ऊपर से उन्हें जेल से भागने से रोकना काफी चुनौतीपूर्ण होता है. ऐसे में सिक्योरिटी कैमरा के साथ सिक्योरिटी देने वाले कुत्ते भी मौजूद होते हैं क्योंकि कुत्तों की सुनने और सूंघने की शक्ति काफी गजब की होती है. इस वजह से उन्हें भी तैनात (Ducks become prison guard Brazil) किया जाता है. पर क्या आपने कभी देखा है कि कुत्तों की जगह कहीं बत्तखों को इस काम के लिए तैनात कर दिया जाए?

नहीं देखा होगा, पर इन दिनों ब्राजील के राज्य सैंटा कैंटारीना (Santa Cantarina prison guard) में ये अजीबोगरीब नजारा देखने को मिल रहा है. यहां की एक जेल ने कुत्तों को निगरानी के काम से हटाकर बत्तखों को ये जिम्मेदारी सौंप दी है. इस जेल में कैमरे लगे हैं, पर इसके बावजूद यहां कुत्तों (Geese replace dogs as prison guard) को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था. पर अब कुत्तों को हटाकर गीज़ (एक प्रकार की बत्तख) को रख लिया गया. ये बत्तख किसी भी तरह की हलचल सुनकर शोर मचाने लगती हैं जिससे सिपाही चौकन्ने हो जाते हैं. पर सवाल ये उठता है कि आखिर इन्हें रखने के पीछे क्या कारण है.

बत्तखों को किया नियुक्त
जेल के निदेशक मार्कोस रॉबर्टो डी सूजा ने रॉयटर्स से बात करते हुए बताया कि रात में जगह काफी शांत हो जाती है, दिन के वक्त भी बहुत शांति होती है. इस तरह की जगह पर बत्तख रखना काफी आसान होता है. ये पक्षी जेल की अंदरूनी और बाहरी दीवार के इलाकों में घूमती हैं. जैसे ही कोई हलचल होती है ये शोर मचाने लगती हैं. इन्हें पालना और इनका रख-रखाव आसान और सस्ता भी है, इस कारण इन्हें चुना गया है.

काफी वक्त पहले से हो रहा है ऐसा
वैसे ब्राजील में ऐसा होना नई बात नहीं है. यहां की जेलों में लगभग 12 सालों से बत्तखों को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जा रही है. साल 2011 में साओ पाउलो की जेल सोब्राल प्रिजन में भी ऐसा ही देखा गया था. चीनी बॉर्डर पर भी ये गीज़ गैर कानूनी तस्करों को रोकने में सिपाहियों की मदद कर रहे हैं. ये पक्षी कुत्तों से बेहतर तरीके से शोर को सुन लेते हैं और फिर खुद शोर मचाने लगते हैं.

Back to top button