DU Admission 2018: इंग्लिश ऑनर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई हुए हजारों एप्लिकेशन

दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2018 के सेशन में एडमिशन लेने के लिए एप्लिकेशन अप्लाई करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. एप्लिकेशन अप्लाई करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से सभी स्ट्रीम में दाखिले के लिए आए आवेदन के बारे में जानकारी दी है. इस जानकारी के मुताबिक स्टूडेंट्स ने इस साल इंग्लिश ऑनर्स में एडमिशन के लिए सबसे ज्यादा एप्लिकेशन अप्लाई किए हैं.
डीयू की ओर जारी किए आंकड़ों के अनुसार , बीए (ऑनर्स) इंग्लिश में एडमिशन के लिए 1,26,327 स्टूडेंट्स ने एप्लिकेशन अप्लाई किया है. वहीं बीए में एडमिशन के लिए 1,05,818 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है.
बीए (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस में दाखिले के लिए 1,05,590 स्टूडेंट्स ने एप्लिकेशन अप्लाई किया है. बीए (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स के लिए 96,709 स्टूडेंट्स के आवेदन आए हैं. सबसे कम आवेदन बीए (Professional) पर्यटन प्रबंधन के लिए आए हैं. बीए (Professional) मानव संसाधन प्रबंधन के लिए भी महज 53,207 आवेदन आए हैं. बीए (ऑनर्स)
Applied psychology के लिए 57,584 आवेदन आए हैं।
यूनिवर्सिटी ने इस साल कुल पांच कट-ऑफ सूची जारी करने की घोषणा की है. पहली कट – ऑफ 19 जून को जारी होनी है. कुल 1,44,248 छात्रों और 1,34,297 छात्राओं ने आवेदन किए हैं.
डीयू के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल 2,78,544 आवेदकों ने भुगतान कर दिया है. पिछले साल 2.20 लाख कैंडिडेट्स ने एप्लिकेशन अप्लाई किए थे.





