द्रौपदी मुर्मू ने ली भारत के 15वें राष्ट्रपति पद की शपथ

द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को भारत के 15वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) एनवी रमना ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।

साथ ही वह सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला और स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं

राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में मुर्मू को सलामी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक सलामी दी गई। उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद रहे।

Back to top button