सोमवार के दिन चाय में डालकर पिएं ये चीज, हमेशा के लिए चमक जाएगी किस्मत

हर इंसान की सुबह की शुरुआत चाय के साथ करते है जिसे आम भाषा मे बैड टी कहते है। उनका मानना है कि बिना बैड टी के तो उनकी आँख ही नही खुलती है। लेकिन ज्योतिषशास्त्र के अनुसार एक कप चाय से ग्रहों को बेहतर बनाकर भाग्य अच्छा बनाया जा सकता हैं। जानिए, कौन से दिन कैसी चाय पीनी चाहिए।


दिन के अनुसार करें चाय का सेवन:

रविवार के दिन गुड़ की चाय पीना शुभ होता है। इस दिन चाय में अदरक का प्रयोग न करें। ऐसा करने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है।

इसे भी पढ़ें: अगर आप भी घर में रखते है मछलियां तो जरूर जान लें ये बातें

सोमवार को मिसरी डालकर चाय पिएं। इससे चंद्रमा के शुभ प्रभाव में बढ़ौतरी होती है। मंगलवार के दिन लौंग और गुड़ वाली चाय पिएं। इससे मंगल का अशुभ प्रभाव दूर होता है।

बुधवार को तुलसी वाली चाय पिएं। इस दिन तुलसी की चाय पीने से बुध के प्रभाव में वृद्धि होती है। गुरुवार के दिन शहद वाली चाय पीनी चाहिए। इस दिन चाय में थोड़ा सा केसर डाल कर पीना भी शुभ होता है।

शुक्रवार को शक्कर वाली चाय पिएं। इस दिन चाय में इलायची डाल सकते हैं। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है। शुक्रवार के दिन नींबू की चाय नहीं पीनी चाहिए।

शनिवार के दिन चाय में काली मिर्च और नींबू डालकर पीना शुभ होता है। इस दिन बिना दूध की काली चाय भी पी सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button