Don’t Worry : आप अपने आधार को Paytm या दूसरे वॉलेट से ऐसे करें रिमूव, 1 रुपया भी नहीं होगा खर्च

न्यूज डेस्क। यदि आपने Paytm, Mobikwik, Freecharge जैसे किसी अन्य ऑनलाइन वॉलेट से आधार लिंक करा चुके हैं, तब उसे डी-लिंक भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक छोटी सी प्रोसेस को फॉलो करना होगा। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 26 सितंबर को आधार की अनिवार्यता पर बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि मोबाइल को आधार से लिंक करना जरूरी नहीं है, वहीं आधार को बैंक से लिंक करना भी जरूरी नहीं है।Paytm से आधार को डी-लिंक कराने की प्रोसेस> अपने आधार को Paytm से डी-लिंक करने के लिए सबसे पहले उसके कस्टमर केयर नंबर 0120-4456-456 पर कॉल करें।> यहां आप इंस्ट्रक्शन फॉलो करके कस्टमर केयर एग्जीक्युटिव से बात करने के लिए पहुंचे।> अब एग्जीक्युटिव से आधार को डी-लिंक करने के लिए कहें। इसके लिए वो आपको ईमेल करने के लिए कहेगा।> आपको उनके बताए गए ई-मेल एड्रेस पर आधार की स्कैन कॉपी वेरिफिकेशन के लिए सेंड करना होगी।> इसके बाद आपके आधार को डी-लिंक करने की प्रोसेस शुरू हो जाएगी। इसमें 3 दिन तक का वक्त लग सकता है।> जैसे ही आधार डी-लिंक हो जाएगा आपको इसकी इन्फॉर्मेशन ईमेल या SMS पर दी जाएगी।नोट : आप इस तरह किसी दूसरे ऑनलाइन वॉलेट के कस्टमर केयर पर फोन करके अपने आधार को डी-लिंक करा सकते हैं।आधार कहां जरूरी> आयकर दाखिल करने में आधार जरूरी।> पेन कार्ड के लिए आधार देना होगा।> सरकारी योजनाओं में लाभ लेने के लिए आधार जरूरी।आधार कहां जरूरी नहीं> मोबाइल को आधार से लिंक करना जरूरी नहीं है।> आधार को बैंक से लिंक करना भी जरूरी नहीं है।> स्कूलों में आधार लिंक करना जरूरी नहीं है।> CBSE, NEET और UGC आधार लिंक जरूरी नहीं कर सकते हैं।> प्राइवेट कंपनियां आधार नहीं मांग सकती हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
How To Remove Adhaar Card From Paytm