DON की इस प्रेमिका के पास रहना चाहते थे पुलिस अफसर, साथ करते थे डिनर, जानें पूरी बात

भोपाल। 2005 में बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी को जब एक मामले में भोपाल लाया गया तो एमपी पुलिस के कई अधिकारियों ने अपनी ड्यूटी उस जगह लगवा ली थी, जहां डॉन की माशूका को रखा गया था। यहीं नहीं इसके लिए बाकायदा खुद ही एक रोस्टर तैयार कर लिया था। हर दिन एक अलग अफसर मोनिका बेदी के लिए भोपाल की एक थ्री स्टार होटल से उसकी पसंद का खाना लेकर जाते और साथ में डिनर करते थे।
DON की इस प्रेमिका के पास रहना चाहते थे पुलिस अफसर, साथ करते थे डिनर
– 2005 में पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में भारत के मोस्ट वॉन्टेड अबु सलेम और बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी को गिरफ्तार किया गया था। इसके कुछ समय बाद दोनों को फर्जी पासपोर्ट मामले में मुंबई पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान सलेम को तो सेंट्रल जेल में और मोनिका बेदी को भोपाल के जहांगीराबाद थाने में रखा गया। मोनिका की सुरक्षा के चलते पूरे इलाके हाई सिक्युरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया था। मोनिका की सुरक्षा का जिम्मा राउंड द क्लाक टीआई स्तर के अधिकारियों के पास था। अफसर बारी-बारी से अपनी ड्यूटी लगवाते और समय से करीब एक घंटे पहले ही पहुंच जाते थे।

मोनिका रात 10 बजे के बाद करती थी डिनर

– उस समय पुलिस सूत्रों ने जो जानकारी दी थी उसके मुताबिक रात को मोनिका मैडम डिनर में क्या लेंगी, ये अफसर दिन में ही उससे बातों-बातों में तय कर लेते थे। रात को जिस अफसर की ड्यूटी रहती थी, वह समय पर खाना लेकर पहुंच जाता था। बाकायदा कैंडिल डिनर के लिए टैरेस पर टेबल सजाई जाती थी और देर तक डिनर चलता था। इसके बाद पुलिस अफसर दूसरे दिन इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ किए गए डिनर की कहानी बड़े ही चाव से सुनाया करते थे।

थाने की दूसरी मंजिल पर रखा गया था

– मोनिका बेदी को भोपाल के जहांगीराबाद थाने की दूसरी मंजिल पर रखा गया था। कहने को तो यह महिला पुलिस थाना था पर मोनिका बेदी के साथ डॉन अबु सलेम का नाम जुड़ा होने के कारण उन दिनों महिला पुलिस के साथ पुरुष पुलिस अफसरों की भी ड्यूटी लगाई गई थी।

इसे भी पढ़ें:- अभी-अभी: गुजरात में चारों तरफ मचा हडकंप, तोड़फोड़ और फायरिंग से…

डरते थे फिल्म डायरेक्टर

– कुछ साल बाद मोनिका बेदी को पैरोल पर रिहा कर दिया गया था। उसके बाद कुछ समय बाद मोनिका फिर मुंबई पहुंच गई। उन्होंने वहां फिल्म डायरेक्टर को फोन लगाना शुरू कर दिया। लेकिन उनकी बदमिजाजी के चलते और उनके अतीत को देखते हुए कोई निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में काम देने को तैयार नहीं हुए।
– एक फिल्म निर्देशक ने मोनिका पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। डायरेक्टर ने मुंबई के ओशिवारा थाने में मोनिका बेदी के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया था। आकाश पांडे नाम के डायरेक्टर ने आरोप लगाया था कि मोनिका बेदी उनसे पैसे मांग रही थी।
Back to top button