डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- खशोगी की मौत में हो सकता है सऊदी प्रिंस का हाथ

कुछ दिनों पहले ही सऊदी अरब से लापता हुए और फिर बाद में तुर्की में मृत पाए गए अमेरिकी पत्रकार जमाल खशोगीकी मौत की खबर सामने आने के बाद से इस मामले में दुनिया भर में बहसबाजी और विरोध हो रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी इस मामले में खाड़ी देशों के प्रति सख्त रुख अपनाये हुए है और अब तो उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसने इस मामले पर नजरें गड़ाए बैठी पूरी दुनियाँ को चौका दिया है.डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- खशोगी की मौत में हो सकता है सऊदी प्रिंस का हाथ

दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी पत्रकार जमाल खशोगी की मौत को लेकर हाल ही में दिए एक बयान कड़ी टिपण्णी करते हुए संदेह जताया है कि हो सकता है खशोगी की मौत में सऊदी के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान हाथ हो. डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने इस संदेह की वजह बताते हुए कहा है कि उन्हें साउदी प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान पर यह शक इसलिए हो रहा है क्योंकि सऊदी का शासन वास्तव में वही देख रहे हैं और जमाल की लाश के कुछ अंश सऊदी के दूतावास में ही पाए गए है.

उल्लेखनीय है कि जमाल खशोगी अमेरिका के एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र के लिए काम करते थे और कुछ दिनों पहले ही वे अपने विदेश दौरे के दौरान सऊदी अरब से लापता हो गए थे. इस मामले के गर्माने के बाद  तुर्की की ओर से उनकी मौत की घोषणा की गई थी. और अंत में इंस्ताबुल में सऊदी अरब के एक दूतावास में उनकी लाश के कुछ टुकड़े पाए जाने के दावे किये गए थे. 

Back to top button