क्या आपको भी आलू का पराठा बनाना लगता है झंझट का काम, तो एक बार ट्राई करें ये तरीका…

सामग्री– 2 उबले छीले हुए आलू, 1 मीडियम साइज प्याज कटा हुआ, 1 चम्मच चिली फ्लेक्स, 1 टेबलस्पून कटा लहसुन, स्वादानुसार नमक, 2 टेबलस्पून ताजी हरी धनिया कटी हुई, 1 कप आटा, पानी आवश्यकतानुसार, तेल या घी पराठे सेंकने के लिए  

पराठे बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बड़े बाउल या बर्तन में उबले और मैश किए हुए आलू डालें।

इसमें प्याज, चिली फ्लेक्स, हरी धनिया, लहसुन, नमक, चाट मसाला मिक्स करें।

अब इसमें आटा डालें और धीरे-धीरे पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें।

घोल को अच्छे से कुछ देर फेंट लें।

नॉन स्टिक तवे को गर्म होने के लिए रख दें।

अब घोल को बड़े चम्मच की मदद से तवे पर डालें और फैला दें।

अलट- पलट कर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पका लें। 

पराठे बनाने के लिए तेल या घी जो आपको पसंद हो, उसका इस्तेमाल करें।

Back to top button