इस दिन ऐसे करें गणेशजी की पूजा, हमेशा के लिए दूर हो जाएगे सारे दोष

हिंदू पुराणों के अनुसार बुधवार का दिन भगवान गणेश का दिन माना गया है। इस दिन उनकी आराधना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। यदि इस दिन गणेश भगवान के नाम का उपवास किया जाए तो गणेशजी बुद्धि प्रदान करते हैं।

किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए गणेशजी की पूजा का विधान है। देवता हो या मनुष्य सभी शुभ कार्य शुरू करने से पहले भगवान गणेश की पूजा करते हैं। हिंदू शास्त्रों में गणेश जी को विघ्नहर्ता यानी परेशानियों का खत्म करने वाला बताया गया है। ऐसा करने पर शनि दोषों का भी निराकरण होता है और सुख-समृद्धि बढ़ती है।

  • बुधवार के दिन घर में सफेद रंग स्थापित करें। ऐसा करने से तंत्र शक्ति का नाश होता है।
  • परिवार में यदि कलह-क्लेश रहता हो, बुधवार के दिन दुर्वा के प्रतीकात्मक गणेश जी बनाएं। देवालय में स्थापित करें और विधि-विधान से पूजा करें।
  • शास्त्रों में भगवान श्रीगणेश का अभिषेक करने का विधान भी बताया गया है। बुधवार के दिन भगवान श्रीगणेश का अभिषेक करने से विशेष लाभ होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button